फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The farmer told the pain

गोंडा: किसान ने बयां किया दर्द, जाव धर्मकांटे पर ही गन्ना बेंच देव

Thu, 16 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The farmer told the pain
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस के दौरान शिकायत सुनते सीडीओ संजीव कुमार म
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसान बृजेश ने दर्द बयां करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली की जा रही है। धर्मकांटा पर तौल कराकर क्रय केंद्र ले जाते हैं तो वहां पर दो से तीन कुंतल गन्ना कम हो जाता है। धर्मकांटा की रसीद दिखाते हैं, तो क्रय केंद्र प्रभारी कहते हैं कि जाव धर्मकांटे पर ही गन्ना बेंच देव। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कहा कि किसान दिवस के आयोजन से एक सप्ताह पहले शिकायतों के निस्तारण संबंधित फीडबैक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

किसान दिवस में अन्नदाताओं ने छुट्टा जानवर, बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा, सड़कों की मरम्मत व गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली सहित विभिन्न समस्याएं गिनाईं। कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने पिछले माह में आई शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वे के लिए आए नहीं, भेज दी रिपोर्ट
किसान सतीश श्रीवास्तव ने छुट्टा जानवर की शिकायत दर्ज कराई। बरदौलिया में गोआश्रय स्थल बनवाने की मांग की। दुर्गापुर के रामबरन ने बताया कि गांव में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए टीम नहीं आई। लेखपाल ने गांव में सर्वे किए बिना ही रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। किसान बर्बाद फसलों के मुआवजा के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कोड़री के गिरधारी ने बताया कि हरहिरगंज-बरदौलिया मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। बताया कि सड़क पटाई के लिए खेतों से मिट्टी खोदाई की गई है, लेकिन इसके एवज में किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed