{"_id":"684f0a4a266760b2c50030b0","slug":"the-faces-of-the-constables-blossomed-after-receiving-the-appointment-letter-gonda-news-c-100-1-gon1003-139301-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले आरक्षियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले आरक्षियों के चेहरे
Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस पदों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र मिला तो वे खुशी से झूम उठे। 17 जून को अभ्यर्थी अलग-अलग जिले में पदभार ग्रहण करेंगे। जिले में भी पुलिस कर्मियों की आमद होगी। उनके बेहतर प्रशिक्षण के लिए आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) को संवारने का काम तेजी से चल रहा है।
रविवार सुबह एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-18 डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अभ्यर्थियों को रवाना किया। इससे पूर्व शनिवार देररात एसपी विनीत जायसवाल ने चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी। उनके साथ भोजन किया था।
एएसपी ने बताया कि रविवार को जिले के 398 चयनित अभ्यर्थियों में से 385 शामिल हुए हैं। इनमें 54 महिला अभ्यर्थी रहीं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिया गया। इसके साथ ही पूरे कार्यक्रम का जिले के सभी थानों पर सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन
17 जून को सभी उन्नाव, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, आजमगढ़ समेत अन्य जिलों में पदभार ग्रहण करेंगे। जिले में भी 771 पुलिस कर्मियों की आमद होगी। उन्हें पदभार ग्रहण कराने के साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले के आरटीसी स्कूल की सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
एएसपी ने बताया कि बोर्ड की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित आरटीसी स्कूल में दक्ष प्रशिक्षकों की ओर से उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें नागरिक सेवा में उतारा जाएगा।