फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The couple's face blossomed after finding the missing bag

Gonda News: स्टेशन पर गुम बैग पाकर खिला दंपती का चेहरा

Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
The couple's face blossomed after finding the missing bag
गोंडा रेलवे स्टेशन पर दंपती को उनका बैग सौंपते आरपीएफ के जवान। -संवाद
गोंडा। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के दंपती की नकदी व लाखों के जेवर से भरा बैग गोंडा रेलवे स्टेशन पर छूट गया था। जिसे आरपीएफ ने बरामद करके सुरक्षित कर लिया। शनिवार को दंपती को उनका बैग सौंपा गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के न्यू गौतमनगर नियर महफिले वारसी थाना देवनार चौकी, गोवंडी निवासी आनंद कुमार कोरी व उसकी पत्नी क्रांति थाने आए। बताया कि 29 मई को वह लोग सपरिवार ट्रेन संख्या 20104 में गोंडा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल की यात्रा कर रहे थे। झांसी में पता चला कि नकदी, जेवर व कपड़ों से भरा एक बैग गुम हो गया है। इस पर भुसावल स्टेशन पर उतरकर रेलवे पुलिस को तहरीर दी। बैग ढूंढ़ने का भी प्रयास किया। जिस पर पता चला कि गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ही बैग छूट गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि छूटे बैग को आरक्षी बंटी ने उठाकर आरपीएफ की गोंडा पोस्ट में सुरक्षित करा दिया। बैग में रखे सामान व नकदी के बारे में पूछताछ की गई तो वह दंपती का ही निकला। जिसमें करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 11 साड़ी, एटीएम व आधार कार्ड व 38,130 रुपये नकदी समेत अन्य सामान था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद बैग दंपती को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed