{"_id":"6717e61414f449d5e00b5e4e","slug":"the-clarinet-of-mass-marriage-will-echo-after-12th-november-gonda-news-c-100-1-gon1002-125927-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 12 नवंबर के बाद गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 12 नवंबर के बाद गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई
Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लंबे इंतजार के बाद जल्द ही जिले में सामूहिक विवाह की शहनाई गूंजेगी। निदेशालय स्तर से 12 नवंबर के बाद शादी की तिथि तय की गई है। इस बार करीब दो हजार गरीब कन्याओं की शादी कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए विभागीय स्तर से भोजन और सामानों की खरीद के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रुपईडीह, झंझरी और मनकापुर समेत सभी 16 ब्लॉकों को मिलाकर कुल 1931 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि जिले को 16 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। निदेशालय स्तर से 12 नंबर के बाद तिथि निर्धारित की गई है। सामूहिक शादी के लिए भोजन और सामानों के लिए टेंडर कराया गया। प्रति जोड़े की शादी में भोजन आदि पर छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया फाइनल कर ली गई है। इसी तरह से सामानों के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। समारोह के दौरान दोनों परिवारों की तरफ से कुल 10 लोग शामिल हो सकेंगे। जोड़ों की शादी के बाद कन्या के खाते में 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 10 हजार रुपये में चांदी की पायल, डिनर सेट, सौंदर्य प्रसाधन, लड़की को दो सेट और लड़के को एक सेट कपड़े दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दो लाख से कम आय वाले परिवार कर सकते आवेदन
दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार सामूहिक विवाह योजना में शामिल हो सकेंगे। यूपी मूल के पात्र परिवार ही सामूहिक विवाह के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिले सभी आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं, वित्तीय वर्ष के मार्च तक शुभ मुहूर्त में शादी कराई जाएगी। सत्यापन के बाद आगामी 12 नवंबर से सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।