फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The city has been divided into four zones, and surveillance will be increased at 10 intersections

Gonda News: चार जोन में बंटा शहर, 10 चौराहों की बढ़ेगी निगरानी

Sun, 01 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The city has been divided into four zones, and surveillance will be increased at 10 intersections
गोंडा बस स्टेशन पर जाम में फंसे वाहन। - संवाद
गोंडा। आम जन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस पहल करते हुए शहर को चार जोन में विभाजित करके मास्टर प्लान तैयार किया है। सीएफडी (कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट) योजना के तहत सर्वाधिक जाम प्रभावित 10 चौराहों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ाई जाएगी। एक महीने तक लगातार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और ठेले-खोमचों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

सीओ यातायात विनय सिंह ने बताया कि जाम की समस्या केवल ट्रैफिक दबाव से नहीं, बल्कि अनियमित खड़े वाहनों और बार-बार होने वाले अतिक्रमण से बढ़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर को चार जोन में बांटकर चार यातायात उपनिरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि जवाबदेही तय हो और निगरानी सतत बनी रहे।
विज्ञापन


कचहरी तिराहा से एलबीएस महाविद्यालय चौराहा होते हुए झंझरी विकासखंड तिराहा तक का रूट यातायात उपनिरीक्षक बलराम सिंह को सौंपा गया है। सद्भावना पुलिस चौकी से सरकुलर रोड होते हुए मिश्रौलिया ओवरब्रिज तक की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पुन्नालाल द्विवेदी के पास रहेगी। मिश्रौलिया पुलिस चौकी से गुरुनानक चौराहा, महिला अस्पताल से मनकापुर बस स्टैंड तक उपनिरीक्षक रामजीत यादव निगरानी करेंगे। गुरुनानक चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग तक का क्षेत्र उपनिरीक्षक संजय कुमार के जिम्मे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ ने कहा कि संबंधित उपनिरीक्षक जाम के कारणों का सूक्ष्म अध्ययन करेंगे और स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करेंगे। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई है कि वे सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। इस पहल से उम्मीद है कि चौक बाजार, महिला अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लगने वाले दैनिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed