Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The board will now conduct the practical examinations for Science and Home Science

Gonda News: विज्ञान व गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा अब बोर्ड कराएगा

Tue, 24 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The board will now conduct the practical examinations for Science and Home Science
गोंडा। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब 30 अंकों की इन परीक्षाओं का आयोजन विद्यालय स्तर के बजाय माध्यमिक शिक्षा परिषद कराएगा। पहले विद्यालय अपने स्तर पर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराते थे।
विज्ञापन

परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 से 28 जनवरी तक दो चरणों में होंगी। पहले चरण में 11 से 19 जनवरी तक देवीपाटन समेत 10 मंडलों में और दूसरे चरण में 20 से 28 जनवरी तक आठ मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके लिए वेबसाइट एक जनवरी 2027 से सक्रिय होगी।

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराना अनिवार्य होगा। इसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी, ताकि परिषद के मांगने पर उपलब्ध कराई जा सके। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।


दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कराई जाएंगी। दोनों कक्षाओं की लिखित प्री बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में होंगी। कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed