फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The accused was sent to jail after shooting a teenager at close range

Gonda News: सीने से सटाकर किशोर को मारी थी गोली, जेल भेजा गया आरोपी

Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The accused was sent to jail after shooting a teenager at close range
झंझरी/गोंडा। इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द निवासी मंगलदेव (15) को शनिवार शाम सीने से सटाकर देशी पिस्तौल से गोली मारी गई थी। पुलिस ने महादेवा कला निवासी आरोपी यूरिया पंप संचालक संदीप मिश्रा की निशानदेही पर दुकान के पीछे झाड़ी से पिस्तौल के साथ ही कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गोली फंसी मिली। इससे साफ है कि सीने से सटाकर गोली मारी गई। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद गोली निकाली है। हालांकि पुलिस पूछताछ में संदीप मिश्रा खुद को घटना में शामिल होने से मना करता रहा। इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत का कहना है कि घटना के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी व सर्विलांस समेत कुल पांच टीमें लगाई थीं। हत्यारोपी संदीप मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। दुकान पर काम न करने की वजह से ही हत्या की बात आरोपी ने स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------

यूरिया पंप पर मंगलदेव पहले कर चुका था काम
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मंगलदेव पहले संदीप मिश्रा के यूरिया पंप पर काम कर चुका था। वहां काम छोड़ने के बाद संजय यादव की दुकान पर काम करने लगा था। तबीयत खराब होने की बात कहकर वह घर लौट रहा था, तभी संदीप मिश्रा मिल गया। वहीं पर विवाद के बाद संदीप ने उसके सीने से सटाकर गोली मार दी।
सहायक श्रमायुक्त ने क्षेत्रीय अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
सहायक श्रमायुक्त मुहम्मद अब्बास ने बताया कि घटना में बाल श्रम भी जुड़ा है। इस कारण इसे गंभीरता से लिया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित परिवार के अनुरोध पर उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। 14 साल से अधिक उम्र के बालक से सहायक के तौर पर काम लिया जा सकता है। मगर नियमानुसार सुबह सात से शाम सात बजे के बीच ही काम लेना होता है। मंगलदेव परिवार का कमाऊ सदस्य था। ऐसे में सामाजिक सुरक्षा के लिए श्रम विभाग की ओर से परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article