{"_id":"69de5e397d1f673b97014635","slug":"tharu-children-spread-their-talent-in-nandini-nagar-gonda-news-c-100-1-gon1041-156242-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नंदिनी नगर में थारू बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नंदिनी नगर में थारू बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
Tue, 14 Apr 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित शिविर का समापन मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने थारू जनजाति के बच्चों की प्रतिभा को सराहा। बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों से आए थारू समाज के किशोर-किशोरियों ने समापन समारोह में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूर्व सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। ऐसा करके हम उन्हें स्वास्थ्य व अनुशासन के प्रति सजग बनाते हैं। कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ नवीन सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, महंत राजकुमार दास, हेमंत दास, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, रिशु श्रीवास्तव, राहुल सिंह, इंद्रजीत चतुर्वेदी, रुचि पांडेय, अंजनी कुमार दुबे, डॉ जितेंद्र झा आदि मौजूद रहे।