{"_id":"6789437fb8dad294bc0c3858","slug":"sunshine-brought-relief-cold-and-cough-patients-increased-gonda-news-c-100-1-slko1026-130990-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धूप ने दिलाई गलन से राहत, सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धूप ने दिलाई गलन से राहत, सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज
Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोहरे के साथ ही गलन से बृहस्पतिवार को भी लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने ठंड से कुछ राहत दी। वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई।
सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत मिली। लोगों ने बाजार में खरीदारी की।
कोहरे का सबसे ज्यादा असर आवागमन पर पड़ा। कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, राप्ती गंगा एक्सप्रेस तीन घंटे बिलंब से गोंडा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की कतार लग गई। 1026 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम के रहे। फिजीशियन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि इस मौसम में सर्दी जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। बदलते मौसम में लोगों को सेहत के प्रति विशेष सजगता बरतने की आवश्यकता है।