{"_id":"6aef65a04c5b1bd58c0fa2e9","slug":"students-talent-on-display-in-handmade-artifacts-gonda-news-c-100-1-gon1003-169503-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हस्तनिर्मित कलाकृतियों में दिखा छात्राओं का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हस्तनिर्मित कलाकृतियों में दिखा छात्राओं का हुनर
Sat, 07 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने हस्तनिर्मित कलाकृतियों और उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें छात्राओं ने नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम से सीखे व्यावहारिक कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में पंजाब की फुलकारी, काथा, चिकनकारी, आरी वर्क, जरदोजी और गुजराती कढ़ाई की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्राओं ने फैब्रिक पेंटिंग, टाई एंड डाई, बांधनी और स्टेंसिल पेंटिंग से सजी चादरें व साड़ियां भी प्रस्तुत कीं। सिलाई से तैयार ब्लाउज, फ्रॉक, मैक्सी, सलवार और कुर्ते भी प्रदर्शित किए।
छात्राओं की तैयार रेसिपी बुक में प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर आहार के साथ मधुमेह व हृदय रोगियों, पांच वर्ष तक के बच्चों और बुजुर्गों के लिए उपयुक्त खानपान की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में शारदा, आरती, मुस्कान, शबाना, अल्फिया, कुमकुम, मोनिका और अमिता सहित अन्य छात्राओं ने अपने उत्पादों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष रंजना बंधु, सुनीता व सुषमा ने बताया कि प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर और एमए की छात्राओं ने पाठ्यक्रम के तहत सीखे कौशल को उत्पादों के रूप में प्रस्तुत किया है। प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव व डॉ. आनंदिता रजत ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। (संवाद)