{"_id":"68b9d2c64ce8ba6eb9085535","slug":"somebody-was-desperate-for-fertilizer-someone-got-17-bags-of-urea-gonda-news-c-100-1-gon1001-143323-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाद के लिए कोई तरसा, किसी को मिली 17 बोरी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाद के लिए कोई तरसा, किसी को मिली 17 बोरी यूरिया
विज्ञापन
गोंडा। जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर अब शासन गंभीर हो गया है। एक ओर किसान एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगे हैं, तो दूसरी ओर कुछ किसानों को 13 से 17 बोरी तक यूरिया मिलने के मामले सामने आए हैं। इस अनियमितता की जांच अब शासन स्तर पर की जाएगी। गोंडा सहित 11 जिलों में किसानों को जरूरत से ज्यादा खाद देने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी पहले से ही ऐसे 20 किसानों की जांच करा रहे हैं, जिन्होंने औसतन से कहीं अधिक खाद खरीदी है। प्राथमिक जांच में मनकापुर क्षेत्र के दो किसानों को क्रमश: 13 और 17 बोरी यूरिया मिलना पाया गया है। यह खाद एक स्थानीय फुटकर विक्रेता की दुकान से दी गई थी। इन किसानों की खतौनी और खाद वितरण की किश्तों की भी जांच की जा रही है।
जिले में इस बार खरीफ की फसल करीब 2.47 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जिसमें से एक लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती है। इस आधार पर जिले को 6.60 लाख क्विंटल यूरिया का कोटा निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद अब तक 7.40 लाख क्विंटल खाद वितरित हो चुकी है, और फिर भी किसान लाइनों में खड़े हैं। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 7,40,830 क्विंटल खाद का वितरण हो चुका है। जिन किसानों को जरूरत से ज्यादा खाद मिली है, उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
इन जिलों में भी होगी जांच
कृषि निदेशालय के निर्देश पर खाद वितरण की जांच गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सुल्तानपुर, सीतापुर, कुशीनगर और प्रयागराज जिलों में की जाएगी। इसके लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।