{"_id":"6a5e5dfda9aaf76e850af03a","slug":"six-firms-in-drug-network-under-radar-gonda-news-c-100-1-gon1001-162649-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नशीली दवाओं के नेटवर्क में छह फर्में रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नशीली दवाओं के नेटवर्क में छह फर्में रडार पर
Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं के अवैध भंडारण के खुलासे के बाद एफएसडीए ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। विभाग ने होलसेल लाइसेंस लेकर बड़े पैमाने पर दवाओं की खरीद-बिक्री करने वाली छह अन्य फर्मों को रडार पर लिया है। इन फर्मों की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस प्रकरण में आरोपी अमन फार्मास्युटिकल का होलसेल लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विभागीय जांच में सामने आया कि फर्म ने वर्ष 2020 में जयनगरा स्थित पते पर होलसेल लाइसेंस प्राप्त किया था। नियमानुसार वर्ष 2025 में इसका नवीनीकरण कराया जाना था, लेकिन बिना नवीनीकरण के ही फर्म कथित तौर पर करोड़ों रुपये का कारोबार करती रही। इसे अनियमितता मानते हुए संबंधित लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
बढ़ाई गई गोपनीय निगरानी
दवा की छह फर्मों को चिह्नित कर उनके खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, स्टॉक और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की गोपनीय पड़ताल शुरू की गई है। जांच में पर्याप्त इनपुट मिलने पर इन फर्मों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। अवैध दवा के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
- सुमित वर्मा, औषधि निरीक्षक