फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, the encroachment was not removed due to the *Lekhpal's* incorrect report

Gonda News: साहब, लेखपाल की गलत रिपोर्ट से नहीं हटा कब्जा

Sat, 10 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sir, the encroachment was not removed due to the *Lekhpal's* incorrect report
इटियाथोक थाने में सुनवाई करते एसपी अ​भिषेक। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
गोंडा। साहब, लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी, जिसके कारण भूमि अब तक खाली नहीं हुई। कब्जेदार धमकी दे रहे हैं। देहात कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में बालपुर के लंबुईया गोड़ियनपुरवा निवासी गोपाल निषाद ने एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम के सामने यह शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को भी थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन पर कब्जे, रास्ता बंद करने और भूमि में हिस्सा न देने से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं। इटियाथोक थाने में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शिकायतें सुनीं। जगदीशपुर संपत निवासी राम सुमिरन यादव ने ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। तेलियानी कानूनगो निवासी कायम अली ने बताया कि पड़ोसी नाली निकालने को लेकर विवाद कर रहे हैं। भवनियापुर खुर्द निवासी राधा ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उन्हें भूमि में हिस्सा नहीं दे रहे हैं और मांगने पर धमकी देते हैं। एसपी ने थानाध्यक्ष गौरव सिंह को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में वजीरगंज के कुर्मीपुरवा निवासी रामसहाय ने बताया कि टिकरिया गांव में जमीन पर कब्जे और दुल्लापुर तरहर निवासी नकछेद ने रास्ते में गड्ढा खोदने के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायत की। एसडीएम सदर ने कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज में 15, नवाबगंज में सात शिकायतें आईं, निस्तारण शून्य
वजीरगंज। थाना समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें आईं, जिनमें 14 राजस्व से संबंधित थीं। एसएसआई वेदराम यादव ने शिकायतें सुनीं लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

नवाबगंज। थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। लोलपुर निवासी संतराम ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उन्हें अपनी खाते की भूमि में बोआई नहीं करने दे रहे हैं। अशोकपुर डीहा निवासी द्वारिका ने पैमाइश कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। नायब तहसीलदार अहमद हसन ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्हें मौके पर भेजकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed