फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shopkeeper stabbed to death when he expressed displeasure over littering

Gonda News: गंदगी फैलाने पर नाराजगी जताई तो छूरी मार दुकानदार की हत्या

Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper stabbed to death when he expressed displeasure over littering
गोंडा मेडिकल कॉलेज में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद 
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच रोड पर सोमवार सुबह खराद की दुकान चलाने वाले यासीन उर्फ मोहम्मद यार (50) का हड्डी व गंदगी फैलाने को लेकर पड़ोस के मीट व मुर्गे के दुकानदार सुल्तान से विवाद हो गया। सुल्तान ने अपने पिता अमीन उर्फ मुन्ना को फोन करके बुला लिया। इसके बाद अमीन ने डंडे व सुल्तान ने छूरी से हमला करके यासीन की हत्या कर दी। यासीन को बचाने दौड़े उसके बेटे दानिश को भी छूरी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। इस मामले में अमीन उर्फ मुन्ना व सुल्तान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बहराइच रोड पर जिला परिषद कॉलोनी के पास तिवारी पुरवा में यासीन की इंजीनियरिंग वर्क्स (खराद) और अमीन उर्फ मुन्ना की मीट व मुर्गे की दुकान अगल-बगल है। तिवारी पुरवा निवासी यासीन के बेटे दानिश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 09:40 बजे उनके पिता दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के सामने हड्डी व गंदगी देखकर उन्होंने अमीन के बेटे सुल्तान से नाराजगी जताई। इस पर सुल्तान ने फोन करके पिता अमीन को बुला लिया।
विज्ञापन

अमीन ने दुकान पहुंचते ही यासीन पर डंडे से हमला कर दिया। बेटा दानिश अपने पिता यासीन को बचाने दौड़ा तो अमीन ने उस पर भी डंडे से हमला कर दिया। दानिश जान बचाकर भागे तो सुल्तान ने उनके पिता यासीन के सीने में बाएं तरफ छूरी से ताबड़तोड़ दो वार कर दिए। इससे मौके पर ही यासीन की मौत हो गई। पिता को खून से लथपथ देखकर दानिश लौटे तो सुल्तान ने उन पर भी छूरी से हमला कर दिया। दानिश के सिर व कान पर गंभीर चोटें आईं हैं। हत्या करके अमीन व सुल्तान बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, सीओ सिटी आनंद कुमार राय व नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और सर्विलांस टीम को भी बुलाया गया। घटना की जानकारी लेने के साथ ही साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने हत्यारोपी सुल्तान और मुन्ना की पत्नी से पूछताछ की है। मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

ई रिक्शा से लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज
पंचर की दुकान चलाने वाले यासीन के चचेरे भाई इमरान इस घटना के चश्मदीद हैं। इमरान ने बताया कि लहूलुहान यासीन को वह तुरंत ई रिक्शा से लेकर अस्पताल जाने लगे मगर दो मिनट में ही उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद वह यासीन को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। यासीन की हत्या की खबर पाकर मोहल्ले व आसपास के सैकड़ों लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाई और लोगों को समझाकर वहां से हटाया।
पति की मौत से पत्नी को रखा गया अनजान


मृतक यासीन की पत्नी सुल्ताना को घंटों तक पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई। वह परिजनों संग मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और इमरजेंसी गेट पर बैठकर रोने लगीं। घायल बेटा दानिश व बहू समेत अन्य रिश्तेदार सुल्ताना को संभाल रहे थे। बेटे दानिश की सास सरवरी ने बताया कि समधी यासीन बेहद मिलनसार थे। लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में दो बेटे दानिश व सूफियान हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।
दोनों पक्षों में आए दिन होता था विवाद
गोंडा। रोडवेज पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर हत्या से व्यापारियों ने पुलिसिंग पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यासीन इंजीनियरिंग वर्क्स में जनरेटर चलाते थे। हत्यारोपी अमीन व उसका बेटा सुल्तान जनरेटर चलाने का विरोध करते थे। वहीं, मीट व मुर्गे की दुकान की गंदगी को लेकर यासीन नाराज रहते थे। इसके चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था। हालांकि पुलिस से कभी शिकायत नहीं की गई। रविवार को भी विवाद हुआ और मामला हत्या तक पहुंच गया। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क से सटी दुकानों को लेकर भी कई बार शिकायत की गई थी। कुछ माह पहले एक जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद प्रशासन स्तर से अतिक्रमण हटवाया गया था। मगर, दोबारा दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed