{"_id":"643d886bf58d0ae2980c9156","slug":"seven-corona-infected-were-found-in-the-district-hospital-gonda-news-c-13-1-188765-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिला अस्पताल में सात कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिला अस्पताल में सात कोरोना संक्रमित मिले
Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में सोमवार को पर्चा काउंटर पर 68 लोगों की एंजीटन व 40 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए संक्रमितों के साथ जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। सभी सक्रिय मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित 20 स्थानों पर सोमवार को शिविर लगाकर 621 लोगों की एंटीजन व 526 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया गया है। जिसमें पूर्व की तरह मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व लक्षण मिलने पर जांच कराना जरूरी है। जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
ईद के पहले बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। चौक बाजार, रानी बाजार, पटेल नगर, एकता चौराहा, चूड़़ी गली सहित जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भीड़ का हिस्सा बने लोग संक्रमण को लेकर बिल्कुल बेपरवाह हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम को नजरंदाज किया जा रहा है। वहीं, मास्क लगाना भी लोग मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।