फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Security personnel surrounded CMO office

Gonda News: सुरक्षाकर्मियों ने घेरा सीएमओ दफ्तर, दो घंटे तक अफरातफरी

Mon, 23 Sep 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Security personnel surrounded CMO office
गोंडा। सीएचसी-पीएचसी समेत सभी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए आउटसोर्स पर रखे गए सुरक्षाकर्मियों को सेवा समाप्ति की नोटिस मिलने के बाद आक्रोशित होकर उन्होंने सीएमओ दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। कर्मियों के आंदोलन से मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल व सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

अस्पतालों की सुरक्षा के लिए सीएमओ की ओर से 67 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की स्वीकृति मिली थी। सीएमओ ने आगरा की मेसर्स मयंक एजेंसी की ओर से 43 सुरक्षा गार्डों की तैनाती मेडिकल कॉलेज में की गई थी, जो विभिन्न अस्पतालों के प्रवेश गेट, इमरजेंसी, पर्चा काउंटर, लैब व ओपीडी के बाहर तैनात थे। लेकिन शासन की ओर से अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती का आदेश मिलने के बाद सेवाप्रदाता एजेंसी ने 24 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती व्यवस्था समाप्त करने का नोटिस दे दिया। सूचना सुरक्षाकर्मियों ने आक्रोश जताते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। कहा कि उनका करार 11 महीने के लिए हुआ था, लेकिन अधिकतर लोगों की नियुक्ति हुए अभी दो से तीन महीने ही हुए हैं। ऐसे में उनकी नौकरी खत्म करना सेवा शर्तों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मुलाकात कर अपनी बात रखी। इस पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड से पूर्व सैनिकों की मांग की है, लेकिन कितनी संख्या में पूर्व सैनिक मिल सकते हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। यदि आवश्यकता से कम संख्या में पूर्व सैनिक मिलते हैं, तो वर्तमान सुरक्षाकर्मियों से सेवा ली जाएगी। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में जाकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई। डीएम ने सीएमओ से जानकारी कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल सहित सीएचसी पर 43 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जो अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देखते थे। सोमवार को कर्मियों के कार्य बहिष्कार से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। ओपीडी से लेकर पर्चा काउंटर व इमरजेंसी के सामने मरीजों की अफरातफरी दिखाई पड़ी। तीमारदारों ने अपने वाहन बेतरतीब तरीके खड़े कर दिए, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed