फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanitation workers outraged by offensive remark; stage two-hour protest

Gonda News: अभद्र टिप्पणी से भड़के सफाई कर्मचारी, दो घंटे धरना-प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers outraged by offensive remark; stage two-hour protest
 विकास भवन में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - संवाद
गोंडा। डीपीओ संजय कुमार के कथित वायरल ऑडियो को लेकर शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में करीब दो घंटे धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीपीआरओ के लिए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने व एफआईआर की मांग की। सीडीओ दयानंद प्रसाद के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर करीब 2:37 मिनट का ऑडियो वायरल है। इसमें डीपीआरओ के लिए कथित तौर पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी। मामला तूल पकड़ने पर डीपीओ संजय कुमार ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को एक शिकायतकर्ता से बातचीत के दौरान मानसिक तनाव में उनसे असंसदीय शब्दों का प्रयोग हो गया। उन्होंने डीपीआरओ और जिला प्रशासन से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही। इसी दौरान इमिलिया मिश्र गांव निवासी मुकेश तिवारी ने तालाब की खोदाई में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सीडीओ ने कहा कि मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed