{"_id":"db6c3ce56b9a97d67014f27e82ab28ed","slug":"room-inspector-out-are-candidates-in-mass-copying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षक बाहर, अंदर परीक्षार्थी कर रहे सामूहिक नकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षक बाहर, अंदर परीक्षार्थी कर रहे सामूहिक नकल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में बीते दिन डायट में प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन ही एग्जाम की पवित्रता पर सवाल उठ गए, जब परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस वीके दूबे ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया।
उन्होंने परीक्षा प्रभारी फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सिंह को लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी, लेकिन मैनेज सिस्टम से चल रही इस परीक्षा में कोई सुधार नहीं आया, बल्कि वह पहले से भी ज्यादा मैनेज हो गई।
गुरुवार को अमर उजाला प्रतिनिधि ने भारत का भविष्य गढ़ने वाले भावी गुरुओं के निर्माण को लेकर हो रही इस परीक्षा का सच देखा तो असलियत उजागर हो गई।
भावी गुरु जी जो कल स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करेंगे, वे कक्ष के अंदर अपनी सीट छोड़ सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे।
जबकि नकल को रोकने के लिए तैनात किए गए कक्ष निरीक्षक कमरे के बजाय बाहर घूमते हुए किसी सचल दल सहित अन्य किसी के आने की निगरानी कर रहे थे। जैसे ही कोई पहुंचता, वह तुरंत सावधान कर देते।