फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways buses will be available every 30 minutes on Raksha Bandhan

Gonda News: रक्षाबंधन पर हर 30 मिनट में मिलेगी रोडवेज बस

Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be available every 30 minutes on Raksha Bandhan
रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। -संवाद
गोंडा। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए परिवहन निगम ने खास तैयारी की है। 27 से 29 अगस्त तक बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रत्येक रूट पर 30 मिनट के भीतर बस उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर एक बस कम से कम तीन फेरे लगाएगी। 24 घंटे में प्रत्येक रूट पर 50 फेरे का लक्ष्य रखा गया है। जिले के रोडवेज बेड़े में वर्तमान में 133 बसें हैं। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर 20 बसों से 55 फेरे, गोंडा-अयोध्या मार्ग पर 50 और गोंडा-बहराइच मार्ग पर 48 फेरे लगाए जाएंगे। वहीं, गोंडा-लखनऊ-कानपुर रूट पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रक्षाबंधन के दौरान महिला यात्रियों से परिचालक किराया नहीं लेंगे। दूर-दराज से आने-जाने वाली बहनें भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। हालांकि, पुरुष यात्रियों को नियमानुसार पूरा किराया देना होगा। रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर संबंधित रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed