फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired teacher's body found in Sagar pond

Gonda News: सेवानिवृत्त शिक्षक का सागर तालाब में मिला शव

Mon, 13 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher's body found in Sagar pond
झंझरी। शहर में आईटीआई चौराहे के समीप स्थित सागर तालाब में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाया तो मृतक की पहचान बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम चौहान (80) के रूप में हुई।
विज्ञापन


गंगाराम के बेटे अवधेश चौहान ने बताया कि उनके पिता की 10 अक्तूबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें गोंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत में सुधार होने के बाद उनके पिता अस्पताल से लापता हो गए थे। काफी तलाशने पर भी उनका पता नहीं चला तो नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। पांडेय बाजार चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed