फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relief from sunlight during the day

दिन में धूप से मिली राहत

Wed, 01 Jan 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight during the day
गोंडा में ठंड से इस तरह बच्चे को बचाती महिला। - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम का बदलता रंग अब आफत बनता जा रहा है। दिन में धूप से राहत तो मिली, लेकिन दोपहर ही ठंड के तेवर से लोग सकते में आ गए। स्थिति यह रही कि हर कोई ठंड से कांपता दिखा। दिन केे धूप का खुमार चंद घंटो बाद ही उतर गया। हाथ तो बर्फ जैसे होते दिखे और गाड़ी चलाने पर समस्या होते दिखी। प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था भी कारगर नही रही। दावे तो कई रहे लेकिन अभी कम्बल का वितरण भी नही हो पा रहा है।
विज्ञापन

बीते 20 दिसम्बर 2019 से ठंड के तेवर से लोग कांप रहे हैं। बीते शनिवार और सोमवार को न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान आ गया है। बुधवार को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मौसम दोपहर में राहत तो देगा लेकिन शुक्रवार से फिर मौसम के तेवर तीखे होंगे। इसी दौरान बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन

फिलहाल बुधवार को ठंड से मौसम के रंग कई बार बदले। बदलते मौसम से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में काफी बच्चों और बुजुर्गों का इलाज हो रहा है। ठंड से होने वाली बीमारियों से लोग पीड़ित हैं। बुधवार को मौसम कभी राहत भरा तो कभी ठिठुरन भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed