फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relatives upset over mother's death, allegation of negligence

Gonda News: प्रसूता की मौत पर बिफरे परिजन, लापरवाही का आरोप

Thu, 07 Mar 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Relatives upset over mother's death, allegation of negligence
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। इससे घबरा कर मौजूद डॉक्टरों ने आनन-फानन में महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसका इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने सरकारी डॉक्टर पर वसूली करने के साथ ही इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पसका निवासी आरती सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार दोपहर 11 बजे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। पति अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन से पहले मौजूद डॉक्टर ने चार हजार रुपये की मांग की, लेकिन उनके पास सिर्फ 2500 रुपये ही थे। काफी देर तक हुई बातचीत के बाद महिला डॉक्टर 25 सौ रुपये लेकर ही ऑपरेशन करने को राजी हो गई। पति का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत में घरवाले उसे दुखहरणनाथ के पास संचालित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति अवधेश सिंह ने महिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक दंपती पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद इस मामले में जिलाधिकारी, सीएमओ व नगर कोतवाली में लिखित शिकायत की जाएगी। दूसरी तरफ महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आरती को झटके आने लगे थे। इसी कारण हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ के सरकारी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed