{"_id":"67cdd7b1a2b234a586037a20","slug":"registration-department-will-prepare-the-horoscope-of-the-stamp-thief-gang-gonda-news-c-100-slko1026-133948-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टांप चोर गिरोह की कुंडली तैयार करेगा पंजीयन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टांप चोर गिरोह की कुंडली तैयार करेगा पंजीयन विभाग
Sun, 09 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्टांप चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अब एक नई पहल की गई है। स्टांप महानिरीक्षक ने स्टांप चोरी गिरोह के सदस्यों, स्टांप कमी के प्रकरणों से जुड़े दस्तावेज लेखक और विधि व्यवसाय से जुड़े लोगोें की जिलावार सूची तैयार करने का आदेश दिया है। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है।
पंजीयन विभाग में स्टांप चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जो नई योजना तैयार की है उसमें गिरोह के सदस्य और स्टांप कमी के मामलों से जुड़े डीड राइटर व विधि व्यवसाय से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उनकी जिलावार सूची तैयार की जाएगी। महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्टांप कमी से संबंधित ऐसे दस्तावेज लेखक और विधि व्यवसायी अधिवक्ताओं को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। जिनके चालू वित्तीय वर्ष में पांच प्रकरणों में स्टांप चोरी की पुष्टि हुई हो। वहीं उप महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन देवीपाटन मंडल राम शरण त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है। जिलावार सूची तैयार करने के लिए मंडल के सभी सहायक महानिरीक्षक और उप निबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।