फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recommendation of suspension of Excise Inspector missing from the spot

आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह के निलंबन की डीएम ने भेजी संस्तुति 17-47-20

Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of Excise Inspector missing from the spot
गोंडा। परसपुर के चरसड़ी स्थित देशी शराब की दुकान पर जांच के दौरान नकली रैपर बरामद होने की जानकारी के बाद भी मौके पर न पहुंचना आबकारी निरीक्षक को भारी पड़ा। डीएम मार्कंडेय शाही ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए आरोपी आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह के निलंबन की संस्तुति सीधे शासन को भेजी रिपोर्ट में की है।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने भी इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ तरबगंज से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम और एसपी ने पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब बनाने व इसे बेचने के कारोबार पर पूरी तरह सख्ती बरतने का निर्देश देते हुए चेताया कि अगर जिले में अवैध जहरीली शराब के इस्तेमाल से एक भी मौत हुई तो संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के साथ निलंबन तक की सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम चरसड़ी में नकली रैपर बरामद होने की सूचना के बाद भी आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्रवाई न करने को डीएम ने काम काज में घोर लापरवाही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि गड़बड़ी पकड़ने को जिले में संचालित 391 देसी, अंग्रेजी और बीयर की लाइसेंसी दुकानों का शत प्रतिशत सत्यापन तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए। साथ ही अवैध तौर पर देसी शराब बनाने की धधक रही भट्ठियों को ड्रोन की मदद से चिह्नित कर नष्ट कराने के साथ आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed