फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rangoli made by children in schools

स्कूलों में बच्चों ने बनाई रंगोली

Fri, 28 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 28 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rangoli made by children in schools
स्कूल में रंगोली बनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों में भी बदलाव की तस्वीर दिखाई देने लगी है। अब इन स्कूलों में भी पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम दिखाई दे रही है। दीपावली के पर्व के पहले शुक्रवार को धनतेरस के दिन विभिन्न परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की रंगोली सजाई गई। इस मौके पर विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली का त्योहार सावधानी से मनाने के तरीके भी सिखाए। 
विज्ञापन


धनतेरस के दिन हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका गुप्ता ने स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया, जिसमें छात्राओं ने शिक्षा की रंगोली सजाई।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा वंदना, रोशनी, पप्पी व मनीषा अपनी-अपनी कक्षाओं में पहले स्थान पर रहीं। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली का त्योहार सावधानी पूर्वक मनाने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक विद्यालय मल्लपुर प्रथम में शिक्षिका अर्पिता श्रीवास्तव ने बच्चों के बीच दीपावली का त्योहार मनाया और स्कूल में रंगोली सजाई। प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में शिक्षिकाओं ने रंगोली सजाई और छात्राओं को रंगोली सजाने के तरीके बताए।


प्राथमिक विद्यालय उम्मेदजोत में शिक्षिका पूनम वर्मा ने स्कूल में रंगोली सजाई और दीप प्रज्जवलन कराया। प्राथमिक विद्यालय मल्लहनपुरवा में शिक्षिका प्रिया सिंह ने स्कूल में दीपावली के पर्व का आयोजन किया और बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया। शिक्षिका कनीज फातिमा ने भी अपने विद्यालय में दीपावली के पर्व का आयोजन किया और बच्चों को दीपावली का त्योहार सावधानी पूर्वक मनाने के लिए टिप्स दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed