{"_id":"57f92db44f1c1b6d53270357","slug":"railway-s-diwali-gift-intercity-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर रेलवे का इंटरसिटी गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर रेलवे का इंटरसिटी गिफ्ट
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
तेजस
दीपावली में रेलवे ने गोंडा-बलरामपुर से लेकर सिद्धार्थनगर तक के लोगों को एक ऐसा गिफ्ट देने की योजना तैयार की है, जिसका फायदा गोंडा-बलरामपुर रेल रूट पर पड़ने वाले जिलों की करीब दो करोड़ आबादी को मिलेगा। रेलवे ने इस रूट पर दीपावली से पहले एक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है, जिसका संचालन कुछ दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
इसके चलते ही गोंडा-बलरामपुर रूट से राजधानी और गोरखपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी और उन्हें एक ही ट्रेन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक दीपावली में रेलवे ने गोंडा-बलरामपुर के बीच गोरखपुर से एक ऐसी ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है, जो बलरामपुर के रास्ते लखनऊ आएगी-जाएगी। मौजूदा वक्त इस रूट पर केवल एक ही इंटरसिटी ट्रेन चल रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर से लखनऊ वाया बलरामपुर होते हुए चलने वाली दूसरी इंटरसिटी ट्रेन 347 किलोमीटर की दूरी छह घंटे में तय करेगी। गोरखपुर से सुबह 4 बजे चलकर यह ट्रेन 10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि वापसी में इसकी टाइमिंग शाम चार बजे लखनऊ से होगी, जो रात 10 बजे यात्रियों को गोरखपुर पहुंचाएगी।
खास बात यह है कि इस ट्रेन का स्टापेज छोटे स्टेशनों पर नहीं है। मौजूदा वक्त जो इंटरसिटी ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ वाया बलरामपुर-गोंडा होते हुए चल रही है, उसकी ज्यादातर टाइमिंग रात में है। इसलिए दिन में इस रूट से आने-जाने वाले लोगों को ट्रेन का लाभ नहीं मिल पाता था। जिसे लेकर दीपावली से चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन की टाइमिंग ज्यादातर दिन में रखी गई है।
महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्र ने कहा कि गोरखपुर से लखनऊ वाया बलरामपुर के रूट पर अभी केवल एक ही इंटरसिटी ट्रेन चल रही है। दीपावली में उनकी प्लानिंग एक दूसरी इंटरसिटी ट्रेन इसी रूट पर चलाने की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके।