फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The letters were sent, but there was no knock from the postman

Gonda News: चिट्ठियां गईं लेकिन डाकिए की दस्तक नहीं

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The letters were sent, but there was no knock from the postman
गोंडा। दोपहर की दस्तक सुनते ही कभी घर के लोग दरवाजे की ओर दौड़ पड़ते थे। कंधे पर थैला लटकाए डाकिया सामने खड़ा होता तो निगाह उसके हाथ में थमे लिफाफे पर टिक जाती थीं। परदेस गए किसी अपने की चिट्ठी है या नौकरी लगने की खबर, परीक्षा परिणाम आया है या किसी अपने का संदेश... डाकिए के हाथ का एक कागज पूरे परिवार के लिए खास होता था। समय बदला और मोबाइल-इंटरनेट ने चिट्ठियों की जगह ले ली लेकिन गांव की चौखट पर डाकिए की दस्तक आज भी जारी है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। समय के साथ डाकिए के थैले में चिट्ठियां भले ही कम हुई हों लेकिन लोगों की जरूरत की सेवाएं बढ़ी हैं। स्मार्टफोन और बायोमीट्रिक मशीन के साथ डाकिया गांवों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है। बुजुर्ग घर बैठे पेंशन और अन्य भुगतान प्राप्त कर पा रहे हैं। बैंक शाखा से दूर रहने वाले ग्रामीणों को भी कई बैंकिंग सुविधाएं गांव में ही मिल रही हैं। डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना समेत बचत और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


483 शाखा डाकघरों का नेटवर्क
सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) सीपी पांडेय के अनुसार जिले में 483 शाखा डाकघर, 54 उप डाकघर और एक प्रधान डाकघर संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में करीब 470 पोस्टमैन और उप डाकघरों में 100 से 110 पोस्टमैन सेवाएं दे रहे हैं। यही नेटवर्क गांव-गांव तक डाक विभाग की सेवाएं पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल गई डाकिए की भूमिका
डाकिए की जिम्मेदारी अब सिर्फ डाक बांटने तक सीमित नहीं है। पोस्टमैन घर जाकर पांच साल तक के बच्चों का आधार बना सकता है। डाक वितरण को गति देने के लिए बस स्टेशन के पास इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर से केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत फास्ट डिलीवरी सेवा दी जा रही है। छह से 15 अक्तूबर तक विश्व डाक दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed