{"_id":"6362aa1a46c90d3e3314d20e","slug":"railway-gonda-overbridge-rob-incomplete-gonda-news-lko6553085188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा रेलवे ओवरब्रिज बढ़ा रहा लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा रेलवे ओवरब्रिज बढ़ा रहा लोगों का दर्द
विज्ञापन
गोंडा के मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहर की दो रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। सेतु निगम की ओर से मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम छह माह पहले ही काम पूरा कर दिया गया है। अब सिर्फ ऊपर के भाग का निर्माण कार्य रेलवे को पूरा करना है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। लोगों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, महादेवा रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है। सेतु निगम का दावा कि इसका निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा हो सकेगा। उधर, आयुक्त एसपी अग्रवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख इंजीनियर गोरखपुर को ओवरब्रिज को पूरा कराने के लिए पत्र लिखा है।
जिले में गोंडा-बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। 112 करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम ने पूरा करके रेलवे को रिपोर्ट भेज दिया है। सेतु निगम का कहना है कि मार्च में ओवरब्रिज के रेलवे लाइन के बाहर के भाग का निर्माण हो चुका है। बाकी निर्माण कार्य रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को कराना है। इसके लिए सेतु निगम के साथ अधिकारियों ने पत्राचार किया है। ओवरब्रिज पूरा न होने से बहराइच जाने वाले लोगों के साथ ही बहराइच से गोंडा, अयोध्या जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिश्रौलिया चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है।
इसी तरह महादेवा रेलवे क्रासिंग पर 32 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है। अभी सेतु निगम से कार्य हो रहा है, निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी निर्माण पूरा होने में समय लगेगा। अधूरे कार्यों से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोनी गुमटी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी
- जिले में शहर से उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी पर भी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। जिसमें अभी तक तीस फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। इस ओवरब्रिज पर 61 करोड़ 71 लाख रूपये का बजट खर्च होना है। अभी 11 करोड़ के करीब का बजट खर्च हो चुका है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस पुल का निर्माण जून 2023 तक पूरा होना है।
आगे का काम रेलवे को कराना
मिश्रौलिया ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम की ओर से पूरा हो गया है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को आगे का कार्य कराना है। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। एपी सिंह, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम