फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rahul Gandhi's effigy burnt by ABVP

अभाविप ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 31 Jan 2016 10:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's effigy burnt by ABVP
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर हो रही राजनीति के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री पंकज पाठक ने कहा कि राहुल गांधी मृतक छात्र पर राजनीति की रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। साथ ही मृतक छात्र के नाम पर वे समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रमुख रविकांत शुक्ल ने कहा कि छात्र रोहित को खोने की पीड़ा सबको है। मृतक छात्र के परिवारीजनों को न्याय दिलाने के लिए उनका संगठन अग्रसर भी है।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र रोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नगर अध्यक्ष विनीत मिश्र ने कहा कि यदि राहुल गांधी छात्र की आत्महत्या को जातिवाद का रूप देते रहेंगें तो कार्यकर्ता देशव्यापी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एबीवीपी कार्यालय से एक रैली निकाली गई और लालबहादुर शास्त्री चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस मौके पर नमन पांडेय, विक्रम, अश्वनी, अभिषेक, नितिन जौहरी, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed