{"_id":"6a907b31c32d438bb1068951","slug":"the-rotary-club-gonda-green-team-took-charge-gonda-news-c-100-1-brp1002-165102-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन की टीम ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन की टीम ने संभाली कमान
Thu, 27 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के समारोह में शामिल विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह व कार्यक्रम में म
गोंडा। रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन का 11वां पद ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को लखनऊ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल और सचिव डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को अपनी जड़ों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए। सामाजिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ना ही देश की वास्तविक प्रगति का आधार है। विशिष्ट अतिथि रोटेरियन सहायक मंडलाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह व वर्षा सिंह ने भी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।
अतिथियों का स्वागत ज्योति मित्तल, शगुन मित्तल और डॉ. अंजू अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर किया। समारोह में पांच मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल दी गई। क्षयरोगियों के उपचार और पौष्टिक आहार के लिए क्लब की ओर से 15 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। समाजसेवा में योगदान दे रहे रोटेरियन योगेंद्र अग्रवाल व डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में उमेश शाह, संजू छाबड़ा, डॉ. अंजू अग्रवाल, ज्योति मित्तल, पूजा छाबड़ा, ममता अग्रवाल, गुंजन शाह, शगुन मित्तल, अंकिता त्रिपाठी, राजीव अग्रवाल, कमल शाह, विमल शाह, अजय अग्रवाल, रामलगन आदि मौजूद रहे।