फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raging rural grain denied

अनाज न मिलने से भड़के ग्रामीण

Fri, 26 Feb 2016 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Raging rural grain denied
कई महीनों से अनाज का वितरण न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएम से अनाज वितरण न करने वाले राशन दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को इटियाथोक ब्लॉक के चुरिहारपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोटेदार के अनाज, मिट्टी का तेल व चीनी वितरण न करने के विरोध में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कार्डधारकों को निष्पक्षता से अनाज, मिट्टी का तेल व चीनी वितरण के लिए माह की तीन तारीखें निश्चित की हैं और इसकी देखरेख के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी भी तैनात किये हैं, लेकिन फरवरी के तीनों सार्वजनिक वितरण दिवस की तिथियां बीत गयीं और आज तक ग्रामपंचायत के अंत्योदय, बीपीएल कार्डधारकों को अनाज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अनाज वितरण न होने की शिकायत कई बार तहसील दिवस में की गयी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राशन दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और गरीबों को अनाज दिलाने की मांग उठाई। इस मौके पर मंशाराम, शिवशंकर, शिवकुमार, कर्ताराम, उदयराम, राजकुमार, रेशमा, शाकिर अली, अर्जुनप्रसाद शुक्ल, रामसुमिरन, महादेव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed