{"_id":"685ede83680cc24e0501a817","slug":"radiologist-on-leave-patient-upset-gonda-news-c-100-1-gon1001-139948-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, मरीज परेशान
Fri, 27 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय निदान केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ठप हो गई है। यहां तैनात दोनों रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1400 से अधिक मरीजों का उपचार होता है। जिसमें करीब 120 मरीजों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड जांच कराने का परामर्श दिया जाता है। मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के लिए बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोेलॉजिस्ट डॉ. प्रताप चंद्र मुनि व सीनियर रेजीडेंट के रूप में डॉ. हर्षा गारा की तैनाती की गई है। डॉ. प्रताप चंद्र बीते छह जून से छुट्टी पर हैं। वहीं डॉ. हर्षा गारा भी बृहस्पतिवार को छुट्टी पर चले गए। जिसके कारण अल्ट्रासाउंड ठप हो गया।
शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने आईं इटियाथोक की सरिता देवी को बताया गया कि डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं, कब आएंगे ये पता नहीं है। मजबूरी में सरिता को बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि सोमवार को एक रेडियोलॉजिस्ट आ जाएंगे।