फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'Put on group selfie to inspect rain shelter'

‘ग्रुप पर डालें रैन बसेरे के निरीक्षण की सेल्फी’

Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Put on group selfie to inspect rain shelter'
गोंडा । भीषण शीत लहर को देखते हुुए जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने राजस्व विभाग तथा नगर निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निराश्रितों के लिए जनपद में संचालित रैन बसेरों में लगातार निरीक्षण करें तथा निरीक्षण करते हुए अपनी-अपनी सेल्फी जिला प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ठंड को देखते हुए सभी प्रमुख स्थलों पर अलाव का प्रबंध हर हाल में कराया जाय तथा रैन बसेरों में सभी आवश्यक जरूरतें मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शीत लहर एवं ठंड से बचाव के लिये अभी तक जनपद में कुल 11 रैन बसेरे बनाए गए हैं। वहीं 206 जगहों पर अलाव जलवाने के साथ ही जिला प्रशासन एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा अब तक कुल 7892 लोगों को निशुल्क कंबल बांटे गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि ठंड एवं शीत लहर से बचाव के लिए तथा आपात कालीन सेेवाओं के लिए कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम 05262-230125 स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शीत लहर से बचाव के दिए टिप्स
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने ठंड व शीत लहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें, संबंधी जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि लोग स्वयं भी सचेत होकर संभावित शीत लहर आपदा से बचाव कर सकते हैं। जिलाधिकरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्थानीय रेडियो से मौसम की जानकारी लेते रहें। जलावन की लकड़ियां और पर्याप्त गरम कपड़ों के साथ आपात कालीन किट तैयार रखें। घर के अंदर सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतदंश के लक्षणों को पहचानें तथा शीतदंश की स्थिति में शीघ्र अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। कोयले की अंगीठी या मिट्टी के तेल का चूल्हा, हीटर आदि का प्रयोग करते समय सावधान रहें व कमरे को हवादार रखें ताकि जहरीले धुुएं से नुकसान न हो। विषम परिस्थितियों अथवा अत्यधिक सर्दी के समय के लिए ईंधन बचाकर रखें। शरीर को सूखा रखें तथा गीले कपड़े तुरंत बदल लें, क्योंकि ये शरीर को नुुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने परिवार को यथासंभव घर के अंदर सुुरक्षित रखें। घर में अलाव के साधन न हों तो अत्यधिक ठंड के दिनों में सामुदायिक केन्द्रों अथवा उन स्थलों पर जाएं, जहां पर प्रशासन ने अलाव अथवा रैनबसेरे का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed