फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest with burn saari given by government

सरकार से मिली साड़ी जलाकर प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest with burn saari given by government
साड़ी जलातीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मियों ने शासन से मिली साड़ी जलाकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने प्रदेश सरकार के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी ताकत झोंक दी है। तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर भी प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कर्मियों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट गेट पर चल रही अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल को संबोधित करते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। अखिलेश सरकार ने मांगों की अनदेखी कर आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी  कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने ग्राम प्रधानों के चंगुल से हौसला पोषण मिशन का संचालन हटाने व मानदेय बढ़ाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हरैया सतघरवा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गावती, वंदना देवी, कमलेश शुक्ला, श्वेता सिंह, निर्मला देवी, निशा यादव, शकुंतला आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।


उतरौला ब्लॉक में अनीसा बानो, मीता यादव, सरोजनी, सोनी, सुनीता आदि ने परियोजना कार्यालय पर ताला बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की। तुलसीपुर, रेहरा बाजार, हरैया सतघरवा, पचपेड़वा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल कर आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed