{"_id":"687bde3d56f3b35743098529","slug":"professor-was-taken-off-the-bus-and-beaten-with-kicks-and-belt-gonda-news-c-100-1-gon1003-141084-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रोफेसर को बस से उतार लात-घूसों व बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रोफेसर को बस से उतार लात-घूसों व बेल्ट से पीटा
Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। एलबीएस पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार वर्मा को शनिवार को युवकों ने मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास बस से उतारकर लात-घूसों व बेल्ट से पिटाई कर दी। इससे प्रोफेसर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में एक नामजद समेत 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से बहराइच के दरगाह शरीफ नई बस्ती बख्शीपुरा निवासी प्रो. अरुण कुमार वर्मा शनिवार को रोडवेज बस से घर जा रहे थे। मिश्रौलिया ओवरब्रिज पार करते ही युवकों ने बस रुकवा ली और उन्हें उतारकर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी बात को लेकर पूर्व छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के साथ मारपीट की है। नामजद युवक से भी जानकारी ली जा रही है।
वहीं, एलबीएस पीजी कॉलेज के प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि घटना गंभीर है। शिक्षक के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राचार्य प्रो. रवींद्र पांडेय ने बताया कि अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है।