फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power failure, investigation reports of 125 patients stuck

Gonda News: बिजली गुल, 125 मरीजों की जांच रिपोर्ट अटकी

Wed, 01 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Power failure, investigation reports of 125 patients stuck
गोंडा। मेडिकल कॉलेज स्थित आरडीसी (रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर) में बुधवार दोपहर बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली जाने के बाद पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत सभी जांच कार्य ठप हो गए, जिससे 125 मरीजों की रिपोर्ट अटक गई और इलाज प्रभावित हो गया।
विज्ञापन




क्षेत्रीय निदान केंद्र में एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी जांच और क्षय रोग से संबंधित लैब सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सुबह से मरीज डॉक्टरों को दिखाकर जांच के लिए सैंपल दे चुके थे और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




दोपहर बाद जैसे ही सैंपल की जांच प्रक्रिया शुरू हुई, अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद न तो जांच आगे बढ़ सकी और न ही रिपोर्ट तैयार हो पाई। शाम छह बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही, जिससे मरीजों को बिना रिपोर्ट के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारियों ने बताया कि बिजली जाने के बाद उन्होंने सीएमएस और प्राचार्य को सूचना दी, लेकिन न तो समय पर बिजली बहाल हो सकी और न ही जनरेटर चालू किया गया। यहां पर जनरेटर को कनेक्शन न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि समस्या संज्ञान में आई है। समाधान के लिए प्रधानाचार्य से वार्ता की गई है। प्रयास किया जा रहा है।


मरीजों ने उठाए सवाल
इलाज कराने आए तरबगंज के राम सुमिरन, करनैलगंज के प्रशांत का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था न होना गंभीर लापरवाही है, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed