{"_id":"6648f8eb42d3457686064a04","slug":"polling-parties-will-leave-today-gonda-news-c-100-1-gon1003-117320-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Sun, 19 May 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल टामसन इंटर कॉलेज में अफसरों को निर्देश देतीं डीएम नेहा शर्म
गोंडा। जिले की गोंडा और कैसरगंज संसदीय सीटों पर शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। रविवार सुबह छह बजे से एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में ड्यूटी वितरण किया जाएगा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले शनिवार शाम साइलेंट पीरियड शुरू हो गया। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार इस दौरान सभी तरह के प्रचार-प्रसार पर रोक लग गई है। मतदान कराने के लिए प्रशासन स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार शाम जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी को ड्यूटी के लिए आवश्यक जानकारी दे दी गई है।
रविवार सुबह छह बजे से एलबीएस पीजी कॉलेज (विज्ञान संकाय) में मतदान कार्मिकों को ड्यूटी वितरित की जाएगी। इसके बाद कार्मिकों को उनकी तैनाती वाले मतदान केंद्र व बूथ की जानकारी होगी। इसके साथ ही कार्मिकों की सूची का रैंडमाइजेशन कर किया गया। कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तीन-तीन टेबल निर्धारित की गईं हैं। वहीं, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टॉमसन इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा ने मतदान कार्मिकों को निर्धारित रंग के कपड़े पहनकर आने के निर्देश जारी किए हैं। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी को निर्धारित रंग की शर्ट या टीशर्ट पहननी होगी। इससे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों की पहचान हो सकेगी। गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए हल्का हरा, कटरा बाजार के लिए गुलाबी, करनैलगंज के लिए भूरा, तरबगंज के लिए आसमानी, मनकापुर के लिए सफेद, गौरा के लिए वायलेट और मेहनौन विधानसभा के लिए बैगनी रंग निर्धारित किया गया है।