{"_id":"61dc6c81f114892ce3420a7a","slug":"political-parties-will-enter-the-fray-with-stamina-the-office-of-gulzar-gonda-news-lko6128886190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमखम के साथ मैदान में उतरेंगी राजनीतिक पार्टियां, गुलजार हुए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमखम के साथ मैदान में उतरेंगी राजनीतिक पार्टियां, गुलजार हुए कार्यालय
विज्ञापन
गोंडा के कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही जिले का सियासी माहौल गरमा गया है। राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। जिन पार्टी कार्यालयों पर कुछ दिन पहले तक सन्नाटा पसरा रहता था, वे अब गुलजार हो गए हैं।
पार्टियों के कार्यालय के बाहर भी चुनावी माहौल साफ दिखाई पड़ रहा है। सत्ता पक्ष के लोग केंद्र तथा राज्य सरकार के लाभार्थियों का अभिनंदन करने की तैयारी कर रहे तो वहीं विपक्षी दलों के लोग वादों का पिटारा खोल जनता को लुभाने की तैयारी करते दिखे। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में चुनावी हलचल पर पेश है अमर उजाला की रिपोर्ट
अमर उजाला की चुनाव हालचाल टीम सबसे पहले गुरुनानक चौराह स्थित सपा कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर कुछ पदाधिकारी धूप सेंकते दिखे। वहीं कुछ पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर चुनावी मंथन कर रहे थे। कार्यालय प्रभारी हरीराम यादव साथ बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे कि उनकी पार्टी ने बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को तैयार कर रखा है।
विज्ञापन
कहा कि जहां वर्तमान सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं 2012 से 2017 तक समाजवादी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को गिनाते हुए युवाओं को रोजगार देने व बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा मुहैया कराने के वादों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
कार्यालय पर जिला सचिव अभय श्रीवास्तव, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगली प्रसाद, पवन यादव व वीरेंद्र यादव आदि ने सहमति जताते हुए गांवों में अधिक ध्यान देने पर जोर दिया। इन सबके बीच सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव ने कहा कि वे विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे। सपा के कार्यकाल में जनप्रिय योजनाओं से जनता को फायदा हुआ है।
बहराइच रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। कार्यकर्ता शाम को होने वाली ऑनलाइन बैठक की सूचना देने के लिए बूथ स्तर तक के लोगों को फोन कर रहे थे।
महामंत्री आशीष त्रिपाठी बता रहे थे कि भाजपा हर मोर्चे पर चुनाव जीतने के लिए अन्य पार्टियों से काफी आगे है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार ऑनलाइन रैली व कार्यक्रम के लिए उनके बूथों पर 2915 व्हाटसप ग्रुप बने हुए हैं जिनमें आसानी से लाखों लोगों को जोड़ा जा सकता है।
शाम को जिले के प्रभारी अवनीश कुमार सिंह एक ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें प्रत्येक ग्रुप से 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार तीन लाख लोगों को आसानी से जोड़कर उनसे संवाद कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्हीं विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। अगली बार उनकी सरकार और भी विकास कार्य कराएगी।
आवास विकास कॉलोनी स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर लोगों की संख्या कम दिखी लेकिन जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर कमेटी सक्रिय होने का दावा किया। बसपा अध्यक्ष ने बताया कि उन लोगों ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में तीन बार कैडर कैंप कर लिया है।
प्रत्येक कैंप में 100 बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बसपा अध्यक्ष मनोज कनौजिया ने कहा कि उनकी सरकार में विकास होने के साथ गुंडाराज पर अंकुश लगा है। वे लोग विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे।
राजा मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। वहां जिला प्रभारी कुलदीप चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि वे लोग विधानसभा चुनाव में आधी आबादी को नेतृत्व का अवसर देंगे। पार्टी ने निर्णय लिया है कि दो विधानसभा क्षेत्रों में महिला प्रत्याशी को उतारा जाएगा।
किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलवाने, नौजवानों को रोजगार देने के साथ ही विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास भी बूथ स्तर तक आईटी टीम तैयार है जो ऑनलाइन सभा कराएगी। कार्यालय में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा कश्यप, अनिल पांडेय, विनोद तिवारी व जयराम सुमन आदि तैयारियों में व्यस्त रहे।