फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police personnel equal to one company and only one barrack to live

एक कंपनी के बराबर पुलिस कर्मी और रहने को सिर्फ एक बैरक

Tue, 27 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police personnel equal to one company and only one barrack to live
गोंडा। तरबगंज थाने में आवास की समस्या से पुलिस कर्मी जूझ रहे हैं। थाने में 111 पुलिस कर्मी तैनात हैं और रहने के लिए सिर्फ छह आरक्षी की व्यवस्था है। छह आरक्षी की क्षमता का एक बैरक है और दो आवास है।
विज्ञापन

ऐसे में सौ से अधिक पुलिस कर्मियों के पास रहने की व्यवस्था ही नही है। यही नही यहां पर 30 महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती है और उनके रहने का कोई इंतजाम नही है। ऐसे में उन्हें किराए पर रहना पड़ता है और आए दिन समस्याओं को जूझना पड़ रहा है। पुलिस विभाग इस ओर ध्यान ही नही दे रहा है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर स्थित थाना तरबगंज पर तैनात पुलिस कर्मियों के बदौलत भले ही जनता चैन की नींद सोती है, लेकिन पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बाद आराम करने के लिए मिलीं छुट्टी भी परेशानी में ही बीतती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना तरबगंज में 65 ग्राम पंचायतें हैं। जहां पर करीब डेढ़ से दो लाख के आबादी के लोगों की सुरक्षा देने कि जिम्मेदारी थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों पर है। लेकिन थाने पर आवास व बैरक की कमी के चलते ड्यूटी के बाद आराम के लिए कोई इंतजाम नही है। पुलिस के भरोसे जहां गरीब, असहाय की मदद से लेकर वीआईपी ड्यूटी, अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।
उन पुलिस कर्मियों कि रात कैसे बीत रही है यह जानने के लिए न तो अधिकारियों के पास समय है न जनप्रतिनिधि के पास। थाना तरबगंज थाने पर इस समय 10 उपनिरीक्षक व 70 आरक्षी व 30 महिला आरक्षियों की तैनाती है। लेकिन इनके रहने के लिए थाने पर एक मात्र बैरक है। एक बैरक में छ लोगो के रहने की व्यवस्था होती है।
यह बैरक भी इतनी जर्जर है, खिड़की, दरवाजे सब टूट चुके हैं। हल्की से बरसात होने पर छत टपकना शुरू कर देती है। जिससे ड्यूटी के बाद मिलने वाली आराम कि छुट्टी भी करवट बदलने में ही बीत जाती है। महिला आरक्षी 30 हैं, इनके लिए कोई बैैरक नहीं है।

10 उपनिरीक्षक के रहने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। एक उपनिरीक्षक आवास है। शेष 9 लोग कहा रहें, इसकी व्यवस्था उनको खुद करना है। थाना परिसर की बाउंड्री वाल भी नहीं जिससे छुट्टा जानवरों के अंदर आने को दिक्कत बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व एक सरकारी आवास बनाए जाने की मंजूरी मिली थीं। करोना काल के चलते वह कार्य भी पिछले छ: माह से बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed