फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,award

सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने किया सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
police,award
फोटो-13-गोंडा के पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव पर कोतवाल मनकापुर मनोज राय को प्रशस्ति पत्र द - फोटो : GONDA
गोंडा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर रविवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाले 75 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस विभाग की छवि को उज्जवल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत 73 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डीआईजी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्यों की लोगों ने प्रशंसा की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ सदर विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षु सीओ शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed