फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pickup fell 40 feet from flyover In Gonda driver and conductor survived

UP News: फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गिरी पिकअप, 10 सेकंड तक हवा में रही; पोल से टकराई... ऐसे बची सवारों की जान

Fri, 22 Nov 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

गोंडा में पिकअप फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गिर गई। वह 10 सेकंड तक हवा में रही। फिर पोल से टकराई। चालक-परिचालक की जान बास-बाल बच गई। 

विज्ञापन
pickup fell 40 feet from flyover In Gonda driver and conductor survived
पुल से गिरी पिकअप - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव फ्लाई ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू पिकअप की रफ्तार हादसे का कारण बन गई। फ्लाईओवर के मोड़ पर चालक रफ्तार कम नहीं कर सका। इसके बाद पिकअप करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हालांकि, करीब 10 सेकंड हवा में रहने के बाद पोल से टकराने के चलते चालक व उसके साथी की जान बच सकी। दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।   

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा निवासी अंकुर (20) कैटरिंग का काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे जयनगरा स्थित एक मैरिज लॉन में काम खत्म होने के बाद मामा बब्लू कुमार की पिकअप लेकर गांव के ही विनय कुमार (22) के साथ घूमने निकला था। इस दौरान बड़गांव रेलवे फ्लाईओवर के मोड़ पर सामने से अचानक ट्रक के आ जाने से नियंत्रण खो गया। बेकाबू पिकअप फुटपाथ पर चढ़ गई। 

विज्ञापन

20 मीटर दूर लगे एक पोल से टकराई

रफ्तार इतनी थी कि फ्लाईओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए पिकअप करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। करीब 10 सेकंड तक पिकअप हवा में रहने के बाद 20 मीटर दूर लगे एक पोल से टकराई। पोल टूट गया, जबकि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने विनय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। जबकि, पिकअप चला रहे अंकुर के सिर समेत अंगों पर गहरी चोटें है। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद समय से अस्पताल पहुंचने से युवकों की जान बचाई जा सकी। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पिकअप कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

हादसे के बाद दौड़े लोग, निकाला बाहर

हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। पहुंचे लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां आई पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। गनीमत रही कि देररात हादसा हुआ। इस दौरान लगभग दुकानें हो गई थी। लोग अपने घरों को जा चुके हैं। ऐसे में हादसे में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ है। 

दिनभर लगा रहा जमावड़ा, घायलों का पूछते रहे हाल

शुक्रवार को दिनभर आम राहगीर एक दूसरे से घायलों की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि, इस दौरान फ्लाईओवर पर कई बार जाम की स्थिति रही है। दोबारा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके रेलिंग दुरुस्त नहीं कराई गई है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कोई कर्मी मौजूद रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी एक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed