{"_id":"6a8f290988a3b9dd7c0f637c","slug":"people-are-suffering-due-to-power-cuts-in-the-humid-weather-gonda-news-c-100-1-gon1003-165063-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उमस में बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उमस में बिजली कटौती से लोग बेहाल
Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
हारीपुर गांव में जला ट्रांसफार्मर। स्रोत: ग्रामीण
खरगूपुर/वजीरगंज/बालपुर। बेंदुली पावर हाउस से आने वाली 33 केवी लाइन में मंगलवार रात खराबी आने से खरगूपुर क्षेत्र के छह ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति करीब दो घंटे बाधित रही। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। रात करीब 9:30 बजे बंद हुई बिजली 11:30 बजे बहाल हो सकी। उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र को बेंदुली पावर हाउस से 33 हजार की दो लाइनें मिलती हैं। एक लाइन से आईपीडीएस टाउन फीडर और दूसरी से विशुनापुर, पृथ्वीनाथ, देवतहा, गोकरनाथ शिवाला, हिंदूनगर बांकी और साउथ फीडर जुड़े हैं। प्रभारी अवर अभियंता ग्रामीण उत्तम कुमार ने बताया कि खराबी दूर कर रात में ही आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
मोहनपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बुधवार सुबह 11 बजे तक बाधित रही। रघुराजनगर-टिकरी की 33 हजार लाइन में ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बाधित होने की बात कही जा रही है। इससे पहले सुबह सात से नौ बजे तक लव्वावीरपुर से रोस्टिंग के कारण भी बिजली कटौती हुई। सुबह सात से शाम चार बजे के बीच मोहनपुर उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को महज दो घंटे ही बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
बालपुर क्षेत्र में 33 हजार की लाइन में खराबी के कारण बुधवार सुबह छह बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब आठ घंटे तक बिजली न मिलने से उमस में लोग बेहाल रहे। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि रोस्टिंग के चलते कटौती हुई है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा के लिए दो फीडर किए बंद
माधोपुर। बारावफात जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दुबहा बाजार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महादेव और नरायनपुर कलां फीडर बुधवार दोपहर करीब एक बजे बंद कर दिए गए। तेज धूप और उमस में बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। अवर अभियंता अर्जुन पाल ने बताया कि जुलूस समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।