{"_id":"65ba97a8f230c39cae027a44","slug":"part-time-instructors-will-get-five-options-for-transfer-gonda-news-c-100-1-gon1003-112047-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अंशकालिक अनुदेशकों को तबादले के लिए मिलेंगे पांच विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अंशकालिक अनुदेशकों को तबादले के लिए मिलेंगे पांच विकल्प
Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों के जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों को तबादले के लिए पांच विद्यालयों का विकल्प मिलेगा। इसके बाद उनका परस्पर तबादला किया जा सकेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 जनवरी से छह फरवरी तक आवेदन के लिए समय दिया गया है। अनुदेशकों को उनकी सुविधा के अनुसार विद्यालयों में तबादला किया जा सकेगा।
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि पहले चरण में 20 अनुदेशकों का उनकी सुविधा के अनुसार तबादला किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण की प्रक्रिया चल रही। छह फरवरी शाम छह बजे जिले में परस्पर तबादले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 437 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। जोकि लंबे समय से जिले में परस्पर तबादला व्यवस्था की मांग कर रहे थे।
दूसरे चरण की परस्पर तबादला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 100 से अधिक नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अंशकालिक अनुदेशक भाग ले सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इससे उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों को सहूलियत मिलेगी। वहीं अपनी सुविधानुसार विद्यालयों में सेवाएं दे सकेंगे। सात से नौ फरवरी के भी खंड शिक्षाधिकारी स्तर से सत्यापन किया जाएगा। एक जून 2024 तक सभी प्रक्रिया पूरी कर नवीन विद्यालयों में तैनाती देने की तैयारी की गई है।