फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outrage among lawyers due to death of senior advocate

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से वकीलों में आक्रोश

Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Outrage among lawyers due to death of senior advocate
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता ईश्वरशरण सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष के निधन पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के बेटे व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अधिवक्ता व उनके परिवार के किसी भी सदस्य की कोरोना जांच नहीं करायी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में निधन होने के बावजूद बिना जांच के परिणाम आये शव को घर भेज दिया गया जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। महामंत्री महेश सिंह ने कहा कि प्रशासन के लापरवाही के कारण ही अधिवक्ता का निधन हुआ है। प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों के परिजनों के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना जांच कराए जाने की मांग को लेकर दिया था ज्ञापन
अधिवक्ता ईश्वरशरण सिंह के निधन के एक घंटा पहले ही सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वरिष्ठ अधिवक्ता व उनके परिवार का कोरोना जांच करवाकर समुचित प्रोटोकॉल का पालन कराये जाने की मांग के साथ ही दीवानी कचहरी परिसर के अंदर रैंडम रूम से अधिवक्ताओं की सैंपलिंग करवाकर कोरोना जांच कराने की मांग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed