फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opposition to the new rules of the UGC inquiry committee intensifies

Gonda News: यूजीसी की जांच समिति के नए नियमों का विरोध तेज

Thu, 22 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the new rules of the UGC inquiry committee intensifies
गोंडा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित जांच समिति के तहत लागू किए गए नए नियमों का विरोध तेज हो गया है। युवा अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने इन नियमों को संविधान की समानता व समान अवसर की भावना के विरुद्ध बताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता आनंद शुक्ल की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जांच के नाम पर बनाए गए नियम किसी वर्ग विशेष को प्रभावित कर सकते हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के निर्णय बिना व्यापक संसदीय बहस और सामाजिक सहमति के लिए जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यूजीसी को शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय व समावेशिता का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए नए नियमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने और सभी पक्षों से संवाद कर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कृष्णानंद मिश्र, रमेश चौबे, आनंद शर्मा, ओमप्रकाश शुक्ल, प्रशांत शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, जीवन प्रकाश तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed