{"_id":"679fb61736281c682b0041ae","slug":"open-doors-to-womens-prosperity-gonda-news-c-100-1-gon1001-131924-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिलाओं की समृद्धि के खुले द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिलाओं की समृद्धि के खुले द्वार
Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पार्वती अरगा पक्षी विहार परिसर में लगे स्टाल पर अरगा ब्रांड के उत्पाद खरीदते लोग। - संवाद
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पार्वती अरगा पक्षी विहार परिसर में आगमन से महिलाओं की समृद्धि का द्वार खुल गया है। जिले के 65 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पाद अब अन्य प्रदेशों के साथ ही विदेश में भी बिकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की अरगा ब्रांड का अंतरराष्ट्रीय ई-काॅमर्स साइट अमेजन से समझौता हुआ। इसमें पहले दिन 30 उत्पादों को अमेजन पर मुहैया कराया गया। वहीं, 13 किसान समूहों की ओर से तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को भी अमेजन में स्थान मिला है। इसी प्रकार जिले के स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए सभी खाद्य पदार्थों को उनकी मांग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय ई-काॅमर्स साइट पर जोड़ा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए समूह के उत्पादों की सराहना भी की। (संवाद)
डिजिटल प्लेटफार्म पर अपने उत्पाद देख गदगद हुईं महिलाएं
बेलसर के चिरेबसना स्थित शिव शंभू स्वयं सहायता समूह की सदस्य रंजना शुक्ला अपना सब्जी मसाला अमेजन की साइट पर देखकर काफी खुश हुईं। उन्होंने कहा कि 14 महिलाओं की ओर से सब्जी मसाला तैयार किया जाता है। वह सीधे किसान से खड़ा मसाला खरीदकर उसकी कुटाई करती हैं तथा बिना सिंथेटिक रंग मिलाए पैकिंग कर अरगा ब्रांड के तहत बिक्री करती हैं। अभी तक उनके समूह को 20 हजार रुपये महीने की आमदनी होती थी, लेकिन ऑनलाइन बिक्री से उन्हें अधिक मुनाफा होने की संभावना है।
झंझरी के बूढ़ादेवर स्थित सरिता स्वयं सहायता समूह की सदस्य समीना भी गदगद दिखीं। उन्होंने बताया कि उनका समूह मल्टीग्रेन आटा तैयार करता है। इस आटे में जौ, बाजरा, रागी, चना, सोयाबीन दाना, अरसी व थोड़ा मात्रा में गेहूं होता है। उनका दावा है कि इस समय जिले के अधिकारियों का पसंदीदा आटा मल्टीग्रेन ही है। महिलाओं ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन व पूर्व सीडीओ एम. अरुन्मोली का आभार जताया।
विज्ञापन
अमेजन पर पहले चरण में दिखेंगे 30 उत्पाद
रविवार को पहले चरण में स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित अरगा ब्रांड के विभिन्न फलों के अचार, मुरब्बा, आम की सूखी खटाई, शहद, मोरिंगा पाउडर, रागी का आटा, बाजरे का आटा, जौ का आटा, मक्के का आटा, बेसन, मल्टीग्रेन आटा, आंवला जूस, एलोवेरा जूस, त्रिफला जूस, रोशन चूर्ण, आंवला पाउटर, त्रिफला पाउडर, तिल व आरसी के लड्डू सहित 30 प्रकार के उत्पाद अब अमेजन पर भी खरीदे जा सकेंगे। इन उत्पादों की बेहतरीन तरीके से पैकिंग की जाएगी। हालांकि, अभी तक ये उत्पाद विकास भवन स्थित शक्ति कैफे, आईसीटी के चौपाल सागर, स्मार्ट बाजार, रिलायंस मॉल समेत अन्य स्थानों पर ऑफलाइन बिकते थे। अब ये उत्पाद देश विदेश में ऑनलाइन तरीके से बिकेंगे।