फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only assurance is being given in Samadhan Diwas

Gonda News: समाधान दिवस में मिल रहा सिर्फ आश्वासन

Tue, 20 Feb 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Only assurance is being given in Samadhan Diwas
करनैलगंज/गोंडा। जिले में प्रशासन की सख्ती के बावजूद खनन, राजस्व और रास्ते का विवाद नहीं हल हो पा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मंगलवार को एक बार फिर फरियादियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने डीएम और एसपी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों से फरियाद की। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

ग्राम लालेमऊ के निवासी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने जबरियां खनन किया और जमीन को तालाब का रूप दिया दे दिया। कटराबाजार के बनगांव निवासी बाबू सिंह ने बेटे की मृत्यु के बाद पुत्रवधू पर पोते को न देने का आरोप लगाया है। करनैलगंज के मोहल्ला गाड़ीबाजार पजावा निवासी मीना देवी ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया। जिसे एसपी विनीत जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी को हरसंभव मदद की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

ग्राम हीरापुर कमियार निवासी रामशरण सिंह, नागेश्वर नाथ सिंह व सुनीता देवी ने भंभुआ गन्ना समिति सिर्फ गन्ना की पर्ची न देने की शिकायत की है। इसी तरह से जिलेभर की तहसीलों में सबसे अधिक राजस्व व भूमि विवाद की शिकायतें दर्ज कराई गई है। सदर तहसील में लेखपाल और ग्राम प्रधान पर सरकारी जमीनों पर कब्जा कराने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं दबंगों पर रास्ता और मुख्य व चकमार्ग तक कब्जे की शिकायतें की गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ चंद्र प्रकाश शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धापेंशन समेत जमीन कब्जेदारी की शिकायतें

तरबगंज तहसील में सीआरओ महेश प्रकाश से वजीरगंज माधेपुर के महादेव ने खलिहान की जमीन, कोयली जंगल के बलराम सिंह ने तालाब की भूमि, तरबगंज रामापुर के अशोक कुमार ने खाद गड्ढा, खानपुर के महंगू, नबाबगंज परसापुर के शिवपूजन, वजीरगंज रूपीपुर के कैलाशनाथ पांडेय, सोमनाथ, नयपुर के अमित सिंह ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। नबाबगंज सुरजापुर के हंसराज ने बताया कि बीस साल पहले मिले आवासीय पट्टा पर कब्जा अभी तक नहीं मिल सका है। करनीपुर निवासी रूपा व वजीरगंज धनेसरपुर के स्वामीनाथ ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

एडीओ पंचायत समेत तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि
डीएम नेहा शर्मा ने पंचायत अधिकारी गोनवा सर्वेश कुमार, तत्कालीन एडीओ (पंचायत) गिरजेश पटेल और तत्कालीन एडीओ (पंचायत) महेंद्र प्रताप सिंह की जिम्मेदारी तय की। तीनों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। मंगलवार को एक शिकायतकर्ता की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed