{"_id":"5777fdf34f1c1b797179bf7a","slug":"one-killed-in-accident-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत, 7 घायल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-फैजाबाद रोड पर बारिश के दौरान शुक्रवार देर रात अयोध्या जा रही एक बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें बोलेरो सवार गोरक्षा प्रमुख संतोष मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि बाकी लोगों को इलाज जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात बोलेरो में सवार सभी लोग अयोध्या जल चढ़ाने जा रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शीतलपुरवा बनघुसरा निवासी गोरक्षा प्रमुख संतोष मिश्र शुक्रवार की रात अपने रिश्तेदार व परिवारीजनों के साथ बोलेरो पर सवार होकर तेरस के मौके पर अयोध्या जल चढ़ाने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बोलेरो गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर राजा सगरा गांव के पास पहुंची, तभी उसकी भिड़ंत एक ट्रक से हो गई।
जिससे बोलेरो में सवार गोरक्षा प्रमुख संतोष कुमार मिश्र (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक बाबू (22), पम्मी उर्फ जगदम्बिका (22), कौशलेंद्र (22), राघवराम (20), गोविंद नारायन, (24) गणेश, (30) व संतोष कुमार यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बोलेरो चालक बाबू की हालत ज्यादा नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि बाकी लोगों का जिला अस्पताल व निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घायलों में गोरक्षा प्रमुख संतोष मिश्र के रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने संतोष मिश्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक संतोष मिश्र के साले मित्र नारायन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वजीरगंज एसओ मथुरा राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।