{"_id":"6635247851ac59b85e032c28","slug":"on-june-4-at-4-pm-400-crossed-keshav-gonda-news-c-100-1-gon1001-116618-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 4 जून को 4 बजे, 400 पार ः केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 4 जून को 4 बजे, 400 पार ः केशव
Fri, 03 May 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित भाजपा की जनसभा काे संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसा
गोंडा। पूरा देश नारा लगा रहा है, 4 जून को 4 बजे के बाद, भाजपा 400 के पार। सपा व बसपा का खाता खुलने वाला नहीं है। सपा अब समाप्तवादी पार्टी तथा बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बन गई है। कांग्रेस मुक्त भारत अभियान इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। राहुल अमेठी छोड़कर भाग गए, इस साल रायबरेली भी छोड़कर भाग जाएंगे। पाकिस्तान की संसद में राहुल गांधी की चालीसा पढ़ी जा रही है। ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कैसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के नामांकन से पहले रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
अयोध्या से आए संस्कृत गुरुकुल के छात्रों व संतों ने मंत्रोचार से जनसभा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों में जोश भरते हुए मोदी के नाम की सुनामी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसी कारण से बृजभूषण शरण सिंह की जगह पार्टी ने उनके युवा बेटे को जिम्मेदारी सौंपी है। पहली बार मोदी प्रधानमंत्री बने तो धारा 370 हटी। दूसरी बार में भव्य राम मंदिर बना और तीसरी बार पीएम बनने पर समान नागरिक संहिता लागू होगी। इस बार पीओके को देश में मिलाना, एक देश, एक चुनाव लागू करना तथा लव जेहाद व लैंड जेहाद करने वालों को नष्ट करना मोदी की प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने ओबीसी मतदाताओं से शत-प्रतिशत भाजपा का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे दिया। कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी बताया।
-- -- -- -- -- -
मंच के बीचोंबीच मेज पर बैठ गए बृजभूषण
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह बेटे के नामांकन से पहले जनसभा में बेहद खुश दिखे। मंच पर कुर्सियां फुल हो गईं तो वह मेज पर ही बैठ गए। वहीं से अतिथियों का आभार जताते रहे। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए करण भूषण सिंह को भारी वोटों से विजयी बनाने की अपील की। हालांकि, उन्होंने हमेशा की तरह कविता, शायरी या रामचरित मानस की चौपाई नहीं पेश की।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की नामांकन सभा में मंडल के दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। गोंडा, बलरामपुर व बहराइच से संगठन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लेकिन, गोंडा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह सभा में नहीं पहुंचे। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मंच पर भाजपा से गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, बहराइच जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, बलरामपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, गोंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, विधायक प्रेमनारायण पांडेय, बावन सिंह, रमापति शास्त्री, अजय सिंह, विनय द्विवेदी, सुभाष त्रिपाठी, पल्टूराम, प्रतीक भूषण सिंह, कैलाशनाथ शुक्ल, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, संजय कैराती मौजूद रहे।