फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers should take responsibility in communicable disease control: Commissioner

संचारी रोग नियंत्रण में जिम्मेदारी निभाएं अफसर : आयुक्त

Thu, 12 Sep 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should take responsibility in communicable disease control: Commissioner
गोंडा। आयुक्त महेंद्र कुमार ने इस माह में 30 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से तलब की है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बैठक में पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग, कार्यक्रम विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई आदि विभागों के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों और उनके द्वारा उनसे संबंधित कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई, फॉगिंग व्यवस्था, अपशिष्ट एवं रुके हुए पानी तथा मच्छरों से बचाव के लिए गड्ढों के भराव एवं छिड़काव आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

आयुक्त ने जनपद वाराणसी में ग्राउंड वाटर रीचार्जिंग के लिए ऐसे हैंडपंप जिनका रीबोर भी फेल हो चुका है, उसका वाटर रीचार्जिंग में किए जा रहे उपयोग की जानकारी करके मंडल में भी इसे कार्ययोजना बनाकर लागू कराने के लिए अध्ययन कराने के लिए उपनिदेशक पंचायीतराज को निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने मंडल के सभी जनपदों में जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं का समय से भुगतान कराए जाने सहित एमडीएसआर, जीडीएम, पीएमएसएमए, केएमएम, एचबीएनसी, एसएनसीयू, परिवार कल्याण, मिशन विकास परिवार, आशा व संगिनी प्रशिक्षण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, कायाकल्प योजना, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की प्रगति की गहन समीक्षा करके निर्देशित किया कि जिन कार्यक्रमों में अभी अपेक्षित प्रगति नहीं है उसमें शीघ्र अतिशीघ्र प्रगति लाई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सतीश कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि देवीपाटन मंडल, उपनिदेशक पंचायतीराज, मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा, बहराइच व बलरामपुर, चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डब्ल्यूएचओ व यूनीसेफ के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed